एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस इतना प्रभावित थीं कि उसे अपने 'सपनों का राजकुमार' कहती थीं और उससे शादी करना चाहती थीं। इकोनॉमिक ऑफेंसेज़ विंग के विशेष पुलिस आयुक्त रविंदर यादव ने कहा, "जैकलीन की परेशानियां...बढ़ सकती हैं क्योंकि सुकेश के आपराधिक मामले जानते हुए भी उन्होंने उससे रिश्ता नहीं तोड़ा।"