जैकलीन फर्नांडिस की मां को बहरीन में आया हार्ट स्ट्रोक, अस्पताल में कराया गया भर्ती: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को बहरीन में हार्ट स्ट्रोक आया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हार्ट स्ट्रोक आने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। जैकलीन के माता और पिता पिछले कुछ वर्षों से बहरीन में रह रहे हैं।