निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने 'टाइगर श्रॉफ के डेब्यू से पहले जैकी श्रॉफ ने उन्हें क्या कहा था' के सवाल पर बताया है, "दादा ने बोला...'बीड़ू, मेरा काम है सिर्फ बच्चा पैदा करना...स्टार तू बना दे'।" इससे पहले, टाइगर ने भी साजिद को अपना 'गुरु' बताते हुए कहा था कि वह एकमात्र व्यक्ति हैं जिनसे वह करियर की सलाह लेते हैं।