जैसा उत्साह कलाम के लिए था वैसा ही उत्साह और भावनाएं द्रौपदी मुर्मू के लिए हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि द्रौपदी ने सादगी से अपना जीवन व्यतीत किया है, जैसे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम थे। उन्होंने कहा कि जैसा उत्साह कलाम के लिए था वैसा ही उत्साह और भावनाएं आज द्रौपदी मुर्मू के लिए हैं।