कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में ₹100 की बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, "जैसे-जैसे महंगाई बढ़ी, जुमलों के भाव गिर गए।" वहीं, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "लगता है शादी के सीज़न में भाजपा सरकार लोगों की ज़िंदगी में रोज़ महंगाई का तड़का लगा रही है...अब सिलिंडर ₹2,101 का हुआ।"