अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने एक फैन को उसके जन्मदिन पर तोहफे में जूते दिए हैं। अक्षय केदारी नामक जॉन के इस फैन ने 'X' पर तस्वीरें/वीडियो शेयर कर बताया है कि जॉन ने उन्हें ₹22,500 कीमत के प्रीमियम इटैलियन राइडिंग शूज़ गिफ्ट किए हैं। एक वीडियो में जॉन केक काटकर अक्षय को बर्थडे विश करते नज़र आ रहे हैं।