अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने नए साल की पूर्व संध्या पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप मुझे हंसते और मुस्कुराते हुए देख रहे हैं, लेकिन यहां पहुंचना आसान नहीं था।" उन्होंने आगे लिखा, "2021 दर्द से भरा और उबरने वाला था क्योंकि असल में जो आपको तोड़ नहीं सकता, वह आपको मज़बूत बनाता है।"