चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कथित वीडियो लीक मामले पर अभिनेता सोनू सूद ने कहा है, "जो कुछ भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "यह समय है कि हम अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक ज़िम्मेदार समाज होने की मिसाल कायम करें।" गौरतलब है, मामले में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।