जो जा रहा है, उसको हाथ पकड़कर नहीं रोक सकते: अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है, "जो जा रहा है, उसको हाथ पकड़कर नहीं रोक सकते।" उन्होंने कहा, "उनके ऊपर ज़रूर कोई दबाव होगा...मुझे लगता है कि यह दबाव एजेंसियों का है।" अटकलें हैं कि चव्हाण बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।