जो नहीं मानते कृपया विश्वास करने वालों का मज़ाक न बनाएं: करवाचौथ को लेकर कंगना
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल में अपने परिवार के साथ करवाचौथ की यादों को शेयर कर इसे नहीं मानने वालों से व्रतियों का मज़ाक न उड़ाने को कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "मैंने अपने आस-पास की लगभग हर महिला को करवाचौथ करते देखा है जिसमें वो मेहंदी लगाकर दुल्हन जैसे सजती हैं और गाने गाती हैं।"