जो भी दल आरएसएस व पीएम मोदी के खिलाफ हैं उन्हें एकसाथ आना चाहिए: राहुल गांधी

आरजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जो भी दल आरएसएस व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं उन्हें एकसाथ आना चाहिए। उन्होंने कहा, "(विपक्षी दलों को) किस प्रकार साथ आना चाहिए...क्या स्वरूप होना चाहिए...इस पर चर्चा हो रही है।" बकौल राहुल, वर्तमान सरकार देश में नफरत फैला रही है।