जो मैंने कहा था आज उन्होंने मान लिया: पीएम के 'एनडीए से जुड़ना चाहते थे केसीआर' बयान पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'केसीआर एनडीए में शामिल होना चाहते थे' बयान को लेकर कहा है, "जो मैंने कहा था आज मोदी जी ने उसे खुलेआम कुबूल कर लिया।" उन्होंने कहा, "बीआरएस मतलब बीजेपी रिश्तेदार समिति...बीजेपी-बीआरएस की पार्टनरशिप ने 10-वर्षों में तेलंगाना को तबाह कर दिया। लोग समझदार हैं और इनका खेल समझ गए हैं।"