जो लोग कांग्रेस छोड़कर जाना चाहते हैं वो जाएं, मैं अपनी कार देता हूं उसमें जाएं: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने रविवार को कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं वो जा सकते हैं और पार्टी किसी को रोकना नहीं चाहती। उन्होंने कहा, "जो सोचते हैं कि उनके...विचार बीजेपी से मिलते हैं...मैं तो उन्हें अपनी...मोटर (कार) दूंगा कि उसमें जाएं...मैं किसी की खुशामद करने...वाला नहीं हूं।"