सिंगर मीका सिंह ने अपने रिऐलिटी शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' की विजेता आकांक्षा पुरी से शादी करने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "शादी आजकल आउटडेटेड हो गई है...जो भी शादी करता है...पछताता है...हम दोनों पछताना नहीं चाहते हैं।" बकौल मीका, "अभी हम जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं...आने वाले समय में सोचेंगे कि क्या करना है।"