केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि जो लोग सपने बेचते हैं वो गुजरात में कभी नहीं जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ बीजेपी इस बार दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में फिर सरकार बनाएगी। दरअसल, आम आदमी पार्टी गुजरात में सरकार बनने पर फ्री बिजली, फ्री शिक्षा और किसानों की कर्ज़माफी जैसे वादे कर रही है।