जो हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे बयान पर हिरासत में कांग्रेस नेता

कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता मुकर्रम खान को कलबुर्गी (कर्नाटक) पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर खान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हिजाब को लेकर खान ने कथित तौर पर कहा था कि जो भी हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।