inshorts

'जोश 2' के लिए फेक ऑडिशन में गए थे सिद्धांत, कहा- दिनभर लाइन में रहा लेकिन बारी नहीं आई

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुलासा किया है कि वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जोश' के सीक्वल 'जोश 2' के लिए एक फेक ऑडिशन में चले गए थे जहां दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। बकौल ऐक्टर, "अगले दिन वहां पहुंचने वाला पहला शख्स था...पता चला कि सब नकली था...'जोश 2' बन ही नहीं रही।"