ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 कैरेट के गद्दार हैं, पार्टी में उनकी कोई जगह नहीं: जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बागी नेताओं के पार्टी में वापसी पर कहा है, "ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 कैरेट के गद्दार हैं।" उन्होंने कहा, "कपिल सिब्बल जैसे लोगों ने पार्टी छोड़ने के बाद गरिमापूर्ण तरीके से चुप्पी साधे रखी, ऐसे लोगों की पार्टी में वापसी संभव है लेकिन सिंधिया और हिमंत बिस्वा सरमा के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।"