पानी के क्षेत्र में पिछले 100-वर्षों से काम कर रही वीए टेक वाबाग लिमिटेड के शेयर ने लगातार 3-महीने गिरने के बाद इस महीने में अबतक 27.6% की बढ़त दर्ज की है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की 8.04% हिस्सेदारी है। मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी को बाय रेटिंग दी है। बीते 5-साल में शेयर में 1143% की बढ़ोतरी हुई।