झारखंड CM की भाभी व BJP नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए ने तानी पिस्तौल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी व बीजेपी नेता सीता सोरेन पर धनबाद में जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं सीता पर होटल में उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने पिस्तौल तान दी। बकौल पुलिस, सीता व घोष के बीच विधानसभा चुनाव में फंड को लेकर कहासुनी हुई थी।