inshorts

झारखंड CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM का बड़ा एलान, नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम ने बिहार विधानसभा चुनाव से हटने का एलान किया है। सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-आरजेडी से जारी मतभेद के बीच पार्टी ने गठबंधन की समीक्षा की बात कही है। जेएमएम ने दोनों दलों पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। बकौल रिपोर्ट, फैसले का असर झारखंड की सियासत पर पड़ सकता है।