झारखंड के महादेवसाल हॉल्ट स्टेशन पर टिकट काउंटर है, लेकिन कोई स्थाई बुकिंग क्लर्क नहीं है। यहां रोज़ 6 ट्रेनें रुकती हैं, फिर भी यात्री टिकट नहीं खरीद सकते। चक्रधरपुर रेल-मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार ने बताया, "यह एक टाइप-सी कैटेगरी का स्टेशन है...जो कमर्शियल स्टॉपेज नहीं है, इसलिए वहां स्थाई बुकिंग क्लर्क की व्यवस्था नहीं है।"