झारखंड में नशे में शख्स ने खाए 2 ज़िंदा सांप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
झारखंड के चतरा में 45 वर्षीय बुधन भारती को 2 ज़िंदा सांप चबा कर निगलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि जब वह तीसरा सांप खाने जा रहा था तब लोगों ने उसे रोक लिया। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर में सांप के ज़हर के कोई लक्षण नहीं मिले और उसकी हालत स्थिर है।