झारखंड में बेटी राशा संग बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं रवीना, राशा ने तस्वीरें कीं शेयर

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ झारखंड में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं जिसकी तस्वीरें राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। राशा द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में रवीना व राशा मंदिर में शिवलिंग की पूजा करती हुई नज़र आ रही हैं। इस दौरान दोनों ही पारंपरिक लुक में नज़र आईं।