झारखंड राज्यसभा चुनाव में JMM और NDA समर्थित उम्मीदवार की जीत, कांग्रेस को लगा झटका
झारखंड में 2 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में जेएमएम उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी जीत गए हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार मिली है। झारखंड में सीधा मुकाबला नाथवानी और झा के बीच था जिसमें नाथवानी को 28 जबकि झा को केवल 20 वोट मिले। वहीं, बैद्यनाथ को 30 वोट मिले थे।