झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज हुआ 65% मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज (बुधवार) 43 सीटों के लिए हुई वोटिंग में शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान हुआ। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि लोहरदगा ज़िला 73.21% मतदान के साथ शीर्ष पर रहा।