दिल्ली के बिंदापुर एक्सटेंशन में शुक्रवार शाम पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे साहिल पर नशे में धुत व्यक्ति ने तीसरी मंज़िल से गैस सिलिंडर फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेंडर साहिल के सिर पर गिरा और वह बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।