झारखंड में 25 लड़कों ने मिलकर युवक की पीट-पीटकर की हत्या, बाइक से कुचला सिर
धनबाद (झारखंड) के झरिया में 18 अक्टूबर की रात होटल पाम इन के बाहर 25 युवकों ने 24 वर्षीय अभिजीत सिंह को लाठी-डंडों से पीटा और बाइक से सिर कुचल दिया जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।