अभिनेत्री मौनी रॉय ने बताया है कि रिऐलिटी शो 'झलक दिखला जा 9' करने के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो गई थी। ऐक्ट्रेस ने कहा, "मेरी तबीयत बहुत खराब थी और मैं एक दिन में 30 गोलियां खाती थी।" उन्होंने कहा, "वज़न बढ़ गया था और लगभग 3 महीनों तक बिस्तर से उठ नहीं पा रही थी।"