झारखंड कांग्रेस के 'X' हैंडल पर बुधवार को रोक लगा दी गई। इस हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक फेक वीडियो कथित तौर पर पोस्ट किया गया था। गौरतलब है, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 'आरक्षण खत्म करने' की बात करते हुए शाह के मॉर्फ्ड वीडियोज़ वायरल होने को लेकर केस दर्ज किया था।