inshorts

झारखंड की तर्ज़ पर सपा विधायक ने की यूपी विधानसभा में नमाज़ के लिए अलग कमरे की मांग

झारखंड विधानसभा में नमाज़ के लिए कमरा आवंटित होने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में नमाज़ के लिए अलग कमरे की मांग की है। सीसामऊ (कानपुर) से विधायक सोलंकी ने कहा, "विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हम मुस्लिम विधायकों को नमाज़ के लिए बाहर जाना पड़ता है...स्पीकर को इस पर विचार करना चाहिए।"