झारखंड के विधायकों को ठहराने पर छत्तीसगढ़ में भी जल्द ईडी, आईटी के छापे पड़ेंगे: सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड के विधायकों के रायपुर में ठहरने पर उनके राज्य में भी जल्द ईडी व आईटी के छापे पड़ते नज़र आएंगे। उन्होंने कहा, "हमने उनका (विधायकों का) स्वागत किया है...बीजेपी को लोकतंत्र में यकीन नहीं है...हमने लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए झारखंड के विधायकों को यहां ठहरा रखा है।"