झारखंड के सीएम के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले वकील धोखाधड़ी के आरोप में हुए अरेस्ट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने वाले वकील राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजीव के खिलाफ झारखंड में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और उनके पास से ₹50 लाख बरामद हुए हैं। कोलकाता पुलिस ने बताया कि झारखंड पुलिस ने राजीव के खिलाफ वॉरंट जारी किया था।