झारखंड के सीएम सोरेन ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत प्रस्ताव
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी विधायकी रद्द होने की अटकलों के बीच विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों व सत्ता पक्ष (यूपीए) के विधायकों के साथ बैठक के बाद यह प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले खबरें थीं कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द करने की सिफारिश की है।