झारखंड में पलामू ज़िले के उपायुक्त शशिरंजन ने शहर में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के एक कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों के 'उल्लंघन' के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि मातोंडकर जिस निजी होटल के कार्यक्रम में पहुंची थीं, वहां एसओपी के तहत निर्धारित लोगों की संख्या से अधिक भीड़ इकट्ठा हो गई थी।