झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन की पेट्रोल और डीज़ल पर वैट घटाने की मांग को लेकर पूरे झारखंड में आज (मंगलवार) पेट्रोल पंप बंद हैं। हाल ही में रांची में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा था कि राज्य सरकार को पेट्रोल और डीज़ल पर वैट की दरें 22% से घटाकर 17% करनी चाहिए।