झारखंड विधानसभा ने सीएम सोरेन द्वारा पेश किया गया विश्वास मत प्रस्ताव किया पारित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपनी विधायकी रद्द होने को लेकर अटकलों के बीच पेश किया गया विश्वास मत प्रस्ताव झारखंड विधानसभा ने सोमवार को पारित कर दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 48 जबकि बीजेपी विधायकों के वॉकऑउट के बीच विरोध में शून्य मत पड़े। अटकलें हैं कि लाभ के पद मामले में सोरेन की विधायकी रद्द हो सकती है।