किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब दुनिया में झूठ बोलने की प्रतियोगिता होगी तो भारत की बीजेपी सरकार उसमें गोल्ड मेडल जीतेगी। टिकैत ने कहा, "सरकार गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है, सत्र शुरू होने से पहले भुगतान होना चाहिए।" बकौल टिकैत, "हमारा (गन्ना भुगतान का) ₹600 करोड़ एक ज़िले का ही बकाया है।"