टाइगर नहीं कोई और सेलिब्रिटी था हमलावरों का असली निशाना, जांच में खुलासा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि हमलावर किसी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाने आए थे और वहां पहुंचने में मुश्किल लगने पर उन्होंने टाइगर को चुना। आरोपियों को टाइगर की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात न होने की जानकारी ऐक्टर और उनके प्रशंसकों के इंस्टाग्राम वीडियो, पोस्ट और रील्स से मिली।