अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन ने वारदात की योजना बनाने से लगभग 2 महीने पहले ही अपना हुलिया बदलना शुरू कर दिया था। उसने अपना सिर मुंडवा लिया था ताकि लोग उसे पहचान न सकें और वह बार-बार अपना किराए का घर भी बदलता रहा जिससे पुलिस के लिए उसे ढूंढना मुश्किल हो।