टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया ट्विस्ट, मुख्य हमलावर फूल सिंह ने कहा- मैं नाबालिग हूं, कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी फूल सिंह ने खुद को नाबालिग बताया है। इसके बाद अदालत ने उसकी उम्र की जांच कराने और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। आरोपी के वकील ने दावा किया कि दस्तावेजों के अनुसार फूल सिंह की उम्र 18 साल से कम है।