टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ी
मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में कथित शूटर फूल सिंह समेत 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 16-नवंबर तक बढ़ाई है। 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर की कार पर हमला हुआ था। पुलिस ने मामले में अबतक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया और गिरफ्तारियां जांच के दौरान अलग-अलग इलाकों से की गई हैं।