टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आरोपियों के लिए नेपाल में सुरक्षित ठिकाना बनाया था। आरोपी वारदात से पहले 3-4 दिन नेपाल में रुके थे। उन्हें फायरिंग के बाद इसी रास्ते लौटने/गैंग के नेटवर्क की मदद से दूसरी सुरक्षित जगह पहुंचने की योजना बताई गई थी। हालांकि, तीनों कोटा में गिरफ्तार हो गए।