टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों को एक्सप्रेसवे से मुंबई ले जाने का वीडियो आया सामने

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले के आरोपियों को मुंबई ले जाती पुलिस का वीडियो एएनआई ने शेयर किया है। पुलिस का काफिला दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे से रतलाम ज़िले से गुजरा। आरोपियों को सोमवार सुबह राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस की सूचना पर अभियान चलाया गया था।

Load More