इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कम-से-कम 2 बड़े बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाकर Y-प्लस श्रेणी की कर दी है। इसके अलावा अन्य सितारों की सुरक्षा भी कड़ी की गई है। अभिनेताओं के कुछ परिजनों और सहयोगियों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।