मुंबई पुलिस ने ऐक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। पुलिस को संदेह है कि वह विदेश भाग सकता है इसलिए सभी एयरपोर्ट और बॉर्डर पर अलर्ट है। अभिषेक पर गैंग का फाइनेंशियल नेटवर्क संभालने का आरोप है। उसकी पत्नी सुनैहा पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।