70,000 से ज़्यादा ड्रोन से जगमगा उठा टेक्सस का आकाश, एरियल शो ने तोड़े विश्व रिकॉर्ड
टेक्सस (यूएस) के ब्लू रिज में 27-30 सितंबर के बीच हुए 3 ड्रोन शो में 71,207 ड्रोन का इस्तेमाल कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इसी दौरान 10,183 ड्रोन से आग उगलते ड्रैगन की विशाल तस्वीर बनाकर पौराणिक जीव की सबसे बड़ी हवाई प्रदर्शनी का रिकॉर्ड भी कायम किया गया। वहीं, पिछले रिकॉर्ड में 55,939 ड्रोन का इस्तेमाल हुआ था।