inshorts

टाटा की गाड़ियां खरीदने के लिए अब चुकानी होगी ज़्यादा कीमत, कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का किया एलान

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अपनी कारों और SUV की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। 1-दिसंबर से कंपनी के पेट्रोल-डीज़ल और इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम औसतन 0.5% बढ़ेंगे। इनपुट लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। बकौल कंपनी, लागत बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा वह खुद उठाएगी जबकि कीमतों में बदलाव मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगा।