टाटा कम्युनिकेशंस का Q3 में शुद्ध मुनाफा 55% बढ़कर ₹365 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी उछला
टाटा कम्युनिकेशंस ने बुधवार को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 55% बढ़कर ₹365 करोड़ रहा। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7% बढ़कर ₹6,189 करोड़ रहा और कंपनी का डेटा रेवेन्यू इस दौरान 9.3% बढ़कर ₹5,359 करोड़ हो गया।