टाटा मोटर्स, वेदांता व BEL के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, 'खरीदने' की दी सलाह
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल व एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने 3 कंपनियों के शेयरों को 'बाय' रेटिंग दी है। एमके ग्लोबल ने टाटा मोटर्स व वेदांता के शेयरों पर क्रमशः ₹750/शेयर व ₹525/शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) की मज़बूत ऑर्डर बुक के चलते उसके शेयर को ₹490/शेयर का टारगेट दिया है।